Breaking News

बाल विवाह समाप्ति हेतु ग्लोबल इंटरफेथ वीकेंड का आयोजन

Spread the love

*बाल विवाह समाप्ति हेतु ग्लोबल इंटरफेथ वीकेंड का आयोजन ।*
सामाजिक संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व से बाल विवाह उन्मूलन हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2030 तक बाल विवाह को समाप्त करना है। संस्था द्वारा 12 से 14 सितंबर तक ग्लोबल इंटरफेथ प्लेज वीकेंड टू एंड चाइल्ड मैरिज (बाल विवाह के खात्मे के लिए वैश्विक अंतर धार्मिक संकल्प सप्ताहांत) का आयोजन किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत संस्था के लोग विभिन्न धर्म स्थलों पर जाकर उन धर्म गुरुओं से अनुरोध कर रहे हैं कि वह बाल विवाह के खिलाफ आवाज बुलंद करें अपने अनुयायियों को यह संदेश दे की बाल विवाह एक पाप है, सभी धर्म बाल विवाह का विरोध करते हैं , इसके साथ ही साथ यह कानूनन अपराध है , इसमें शामिल सभी लोग अपराध के भागीदार हैं। इसी क्रम में जनपद में कस्बा अलापुर में प्रसिद्ध श्याम मंदिर में महंत शिवकुमार ने अपने भक्तों को बाल विवाह के खिलाफ संदेश दिया। मस्जिद बिलहरी के मौलाना मोहम्मद शरीफ जी ने नमाज के बाद उपस्थित समुदाय को बाल विवाह के विषय में बताते हुए कहा कि सभी धर्म बाल विवाह को अस्वीकार करते हैं बच्चों को नुकसान से बचने के लिए अल्लाह द्वारा या अमानत हमें दी गई है। शहर के प्रसिद्ध बुद्धबिहार सूरज कुंड ग्राम मझिया में भंते प्रदीप शील जी ने अपने उपस्थित लोगों को उपदेश देते हुए कहा कि बाल विवाह न करें और न अपने आसपास में होने दें।
बाल विवाह के खात्मे के लिए वैश्विक अंतर धार्मिक संकल्प सप्ताहांत कार्यक्रम जो की 12 सितंबर से 14 सितंबर तक चलाया जा रहा है इसमें 100 से ज्यादा देश शामिल है जो अपने-अपने मजहबों में इस प्रथा का विरोध कर रहे हैं संस्था सचिव मीना सिंह ने बताया कि यह अभियान जनपद के प्रसिद्ध मंदिर, मस्जिद , चर्च, बुद्ध बिहार में धार्मिक गुरुओं के साथ व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था सचिव मीना सिंह संस्था समन्वयक देवेंद्र पाल ,प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह ,काउंसलर चेतना ,सोमा ,अनिल सत्येंद्र आदि उपस्थित थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!