*जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो से अवैध शस्त्र सहित 01 अभियुक्त तथा शान्ति व्यवस्था भंग कार्यवाही के अन्तर्गत 07 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद-बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे वांछित /वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 14.09.2025 को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त फहीमुद्दीन पुत्र शकीलुद्दीन निवासी ग्रा0 रमजानपुर थाना कादरचौक जिला बदायूँ को सम्बन्धित मु0अ0सं0 283/2025 धारा 3/25(1-B)(a) A.Act के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बदायूँ के समक्ष पेश किया गया।
थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने के दृष्टिगत 03 अभियुक्त गण 1. सलीम पुत्र सद्दीक 2. अजीम पुत्र सलीम 3. मुईन पुत्र सलीम निवासीगण मौ0 फकीरान कस्बा व थाना इस्लामनगर जिला बदायूं को शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना मुजरिया पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तगण 1.रामेंद्र पुत्र बद्री 2.सुविन पुत्र रामेंद्र 3.सुआलाल पुत्र नेक्सू 4.बृजेश पुत्र नेक्सू निवासीगण ग्राम रसूला थाना मुजरिया जनपद बदायूं को शांति व्यवस्था भंग करने के दृष्टिगत अंतर्गत धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट सदर बिल्सी के समक्ष पेश किया गया।
*
Budaun Amarprabhat