Breaking News

जरीफनगर पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्तगण को मय चोरी की 01 अपाचे मोटरसाइकिल तथा कुल 55000/- रुपये सहित गिरफ्तार

Spread the love

*थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्तगण को मय चोरी की 01 अपाचे मोटरसाइकिल तथा कुल 55000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में जलाये जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान महोदय के पर्यवेक्षण में दिनांक 13.09.2025 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना जरीफनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 212/2025 धारा 303(2)317(2) बीएनएस मे प्रकाश में आये अभियुक्त गण 1. उजेन पुत्र अनुराज , 2. मनोराज पुत्र जोजन सिंह व 3. राठी पुत्र सामन सिंह निवासीगण मूदीखेड़ी थाना जावर जिला सिहौर मध्य प्रदेश हाल झुग्गी झोपड़ी मोहल्ला कोहिनूर ख्वाजा नगर थाना कटघर जिला मुरादाबाद को मुखबिर की सूचना पर ग्राम उस्मानपुर में PWD गेस्ट हाउस के बराबर में बनी दुकानो की सीढीयाँ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*घटना का विवरण* – दिनांक 12.09.2025 को वादी श्री जयपाल पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम बीनामऊ थाना सिडपुरा जनपद कासगंज की लिखित तहरीर पर थाना जरीफनगर पर मु0अ0स0 212/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोरो के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त मे प्रकाश में आये अभियुक्त गण 1. उजेन पुत्र अनुराज, 2. मनोराज पुत्र जोजन सिह व 3. राठी पुत्र सामन सिंह निवासी गण मूदीखेड़ी थाना जावर जिला सिहौर मध्य प्रदेश हाल झुग्गी झोपड़ी मोहल्ला कोहिनूर ख्वाजा नगर थाना कटघर जिला मुरादाबाद को दिनांक 13.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम उस्मानपुर में PWD गेस्ट हाउस के बराबर में बनी दुकानो की सीढीयाँ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*बरामदगी का विवरण –*
1.03 प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बो में कुल 55000/- रूपये।
2.एक अदद सीजशुदा मोटर साईकिल अपाचे रजि0 नं0 UP 21 CK 2460 रंग लाल माडल 4V ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!