Breaking News

मोहल्ला आठ की बिजली ठप होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

मोहल्ला आठ की बिजली ठप होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

बिल्सी। गर्मी में बिजली आपूर्ति ने मिलने से गुस्साए मोहल्ला संख्या आठ के लोगों ने शनिवार की रात बिजलीघर पहुंच कर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मौहल्ले के सप्लाई को शीघ्र बहाल किए जाने की मा‍ंग की। मोहल्ला संख्या आठ निवासी अमन वाष्र्णेय ने बताया मोहल्ले में गल्ला गोदाम के निकट लगे दो ट्रांसफार्मरों से मोहल्ले को सप्लाई दी जाती है। बीती शाम जिसमें से एक ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी के खराब हो गया। जिससे एक की ट्रांसफार्मर से यहां आपूर्ति दी गई। जिसमें मोहल्ले के कुछ ही हिस्से लोगों को आपूर्ति मिल सकी। जिन लोगों के यहां बिजली नहीं मिली तो वह गर्मी से परेशान हो गए और रात के करीब 12 बजे बिजलीघर पहुंच कर अधिकारियों को फोन किया परंतु किसी ने रात में फोन नहीं उठा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने यहां जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। सभासद प्राची माहेश्वरी के पति बनवारी लाल ने आरोप लगाते हुए बताया आए दिन मोहल्ले के बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। जिसके चलते यहां के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ देर बाद कर्मचारियों के समझाने पर लोग शांत हुए और अपने घर को चले गए। इस मौके पर मोहल्ले के काफी लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राधा-कृष्ण की झांकियों और दही-हांडी ने मोहा मन, फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई जन्माष्टमी

Spread the love बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक …