Breaking News

कछला में टी-10 क्रिकेट टूर्नामेन्ट शुभारम्भ: ममता शाक्य ने किया उद्धघाटन

Spread the love

कछला में टी-10 क्रिकेट टूर्नामेन्ट शुभारम्भ: ममता शाक्य ने किया उद्धघाटन<
कछला नगर में पहली बार टी-10 टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेन्ट में कुल 08 टीम भाग ले रही हैं। टूर्नामेन्ट में प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा। टूर्नामेंट 15 दिन चलेगा।मुख्य अतिथि ममता शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने नगर पंचायत कछला के चेयरमैन जगदीश सिंह लोनिया चौहान के साथ टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्धघाटन किया और उद्धघाटन मैच में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ कराया। इस टूर्नामेंट का आयोजन विवेक कुमार, अरुण कुमार उर्फ करतार सिंह एवं अशोक कुमार की समिति द्वारा किया जा रहा है। टूर्नामेंट के उद्धघाटन के अवसर पर ममता शाक्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता पैदा होती है और एकता की भावना उत्पन्न होती है तथा खिलाड़ियों का शारीरिक विकास होता है। उद्धघाटन के इस अवसर पर नीरज शर्मा, शैलेष कुमार,सभासद वीरेन्द्र कश्यप, राजेश वाल्मीकि, लक्ष्मण कश्यप प्रदीप कुमार शाक्य, एवं आयोजन समिति के विवेक कुमार, अरुण कुमार उर्फ करतार सिंह व अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …