Breaking News

हिंदी दिवस 2025 को अलका बलूनी पंत और सुधीर यादव को दिल्ली में किया गया सम्मानित

Spread the love

*हिंदी दिवस 2025 को अलका बलूनी पंत और सुधीर यादव को दिल्ली में किया गया सम्मानित*
कशिश काव्य मंच द्वारा हिंदी दिवस 2025 के अवसर पर शाहदरा दिल्ली में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में दिल्ली निवासी कवियित्री अलका बलूनी पंत और कासगंज से पधारे कवि सुधीर यादव ने उत्कृष्ट काव्य पाठ करके शमां बांध दिया। रचनाएं सुनकर श्रोता गदगद,उल्लासित नजर आए।
अलका बलूनी पंत की अद्भुत रचना *किन्नर* को सर्वत्र सराहा गया व कवि सुधीर की रचना..
मसले खुद ब खुद आज हल हो गए।
प्रेम में नैन देखो सजल हो गए।
पांव तेरे पड़े आशियां में मेरे,
खंडहर भी सुहाने महल हो गए।।
की सराहना की गई। इस अवसर पर इन रचनाकारों को संस्था का कप ,सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उनके शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर खुशी का इजहार किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the loveबदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …

error: Content is protected !!