Breaking News

मोक्षधाम पर पाँच बैंचों का निर्माण कराया

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स ने सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को नगर के बिल्सी रोड स्थित मोक्षधाम पर पाँच बैंचों का निर्माण कराया है। जिसका लोकार्पण ग्राम निजरा के पूर्व प्रधान कल्याण सिंह और वर्तमान प्रधान के भाई तथा सभासद दीपक पाठक द्वारा किया गया। पूर्व प्रधान कल्याण सिंह तथा सभासद दीपक पाठक ने ग्रुप के इस नेक कार्य हेतु आभार व्यक्त किया। ग्रुप के अध्यक्ष साहू सावेंद्र ने कहा कि मोक्ष धाम पर बैठने की समस्या को देखते हुए ग्रुप द्वारा बैंचों का निर्माण कराया गया है। ग्रुप समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विदित रहे इससे पूर्व में ग्रुप द्वारा एक डेड बॉडी फ्रीजर जनता को समर्पित किया गया था जो वर्तमान में नगर पालिका की देखरेख में है। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, संरक्षक प्रवीण अग्रवाल नादान, अध्यक्ष साहू सावेंद्र, नितिन गुप्ता, रवींद्र मोहन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, डॉ गुंजन वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय टिंकू, निशांत गोयल, अमित बाबू, मोहित वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, मनोज टाटा, शिवशंकर रस्तोगी सभासद आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …