Breaking News

स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया

Spread the love

बिसौली। नगर पालिका परिषद बिसौली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका की सफाई कर्मचारियों की टीमों ने पूरे नगर में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। वही नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की गई। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने बताया कि शासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नगर पालिका द्वारा 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इधर नगर पालिका परिषद बिसौली में बृहस्पतिवार को पालिका कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बी.पी. शुगर आदि की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, पालिका लिपिक राजीव कुमार, विकास दिलीप अमित अजय बाबू राजेश बाबू शुभम आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला …

error: Content is protected !!