Breaking News

बड़ी सौगत 18 करोड़ की लागत से बनने पाले pwd रोड का किया शिलान्यास

Spread the love

सदर विधायक/ पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने अपनी विधानसभा क्षेत्र को दी एक और बड़ी सौगत 18 करोड़ की लागत से बनने पाले pwd रोड का किया शिलान्यास।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किसरुआ से उतरना , औरंगाबाद माफी, घटपुरी तक pwd द्वारा बनने वाले चौड़ीकरण रोड का शिलान्यास किया इस रोड के चौड़ीकरण से दर्जनों गांव के लोगों को मिलेगा लाभ

शिलान्यास के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि वास्तव में इस रोड के चौड़ीकरण की बहुत आवश्यकता थी क्योंकि इस रोड से दर्जनों गांव के लोगों का आना जाना रहता है
रोड सकरा होने से वाहन वाले लोगों को आवागमन में असुविधा होती थी आज इस रोड के चौड़ीकरण का शिलान्यास हुआ है इस रोड के चौड़े होने के बाद इस क्षेत्र के लोगों को अभागमन में सुविधा मिलेगी मेरा प्रयास रहता है कि विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव की विकास हो मेरा प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी मुख्य मार्ग ,कोई भी लिंक रोड,सब अच्छे होने चाहिए मुझे खुशी है कि आज मेरी विधानसभा क्षेत्र का एक-एक गांव एक-एक सड़क अच्छी हो रही है
इसके साथ साथ विकास की गति लगातार चल रही है
आप लोगों ने जिस आशा से विधायक बनाया है मेरा फर्ज है मैं विधानसभा को चमकाने का काम करू।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र लीडर, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप वार्ष्णेय मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल पूर्वी अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, अंकित शाक्य विवेक सिंह आदेश शर्मा, आर्येंद्र पटेल दीपक, सुरेश मौर्य, शिवेंद्र पटेल,प्यारे लाल सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्ले ग्रुप से कक्षाओं में नामांकन शुरू, आधुनिक सुविधाओं के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Spread the loveफ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में प्रवेश प्रारम्भ बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित …

error: Content is protected !!