Breaking News

शुक्रवार को अग्निशमन विभाग द्वारा तहसील परिसर में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल किया

Spread the love

सहसबान: शुक्रवार को अग्निशमन विभाग द्वारा तहसील परिसर में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। अभ्यास का उद्देश्य कर्मचारियों को अग्निकांड जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया को जागरूक करना और व्यवहारिक प्रशिक्षण देना था। एसडीएम साईं आश्रित शाखमुरी के नेतृत्व में अग्निशमन प्रभारी पीएल सोलंकी ने टीम ‌के अभ्यास के दौरान प्रायोगिक रूप से आग लगाकर आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले आवश्यक उपायों का प्रदर्शन किया। इसमें आग बुझाने की तकनीक, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल रहीं। मॉक ड्रिल में कर्मचारियों ने भी भाग लिया। उन्होंने न केवल अग्निशमन उपकरणों को प्रत्यक्ष रूप से देखा बल्कि उनसे संबंधित तकनीकी जानकारी भी प्राप्त की और सवाल पूछे। अग्निशमन प्रभारी पीएल सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल से न केवल जागरूकता बढ़ती है, बल्कि आपदा की स्थिति में घबराने की बजाए सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। इस मौके पर एसडीएम साईं आश्रित साखमुरी, सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!