Breaking News

चार लाख की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को गांव से बाहर सड़क पर फेंक गए ससुरालीजन पुलिस को दी तहरीर ।

Spread the love

चार लाख की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को गांव से बाहर सड़क पर फेंक गए ससुरालीजन पुलिस को दी तहरीर ।

सहसवान, तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधी एक नवविवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज़ की खातिर बेरहमी से पीटा और फिर गांव के पास सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर महिला हालत गंभीर होने पर अस्पताल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोल्हार निवासी अमरीन पुत्री जमील की शादी तीन महीने पूर्व जीशान पुत्र गफ्फार सीमापुरी दिल्ली के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। उनके पिता ने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दस लाख रुपए का दहेज़ दिया था, जिसमें नकद और अन्य सामान शामिल था। लेकिन, शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने अमरीन को चार लाख रुपए और लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
अमरीन ने जब अपने माता-पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला दिया और मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप है
कि पैसों की मांग पूरी न होने पर अमरीन को उसके ससुर,सास,ननद, जेठ, ज़िठानी ,जेठानी ने बुरी तरह से पीटा और उसके बाद उसे दिल्ली से कार द्वारा सहसवान लाए उसके गांव के पास सड़क पर फेंक कर फरार हो गए । राहगीरों की मदद से अमरीन अपने घर पहुंची और अपने परिवार को आपबीती बताई।
अमरीन के पिता ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी और ससुराल पक्ष के पांच लोगों, जिनमें पति, सास और ससुर शामिल हैं, के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न और मारपीट की तहरीर पुलिस को दी पुलिस ने घायल अमरीन को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा और मामले जांच शुरू कर दी । यह मामला दिखाता है कि कैसे लालच इंसान को इतना क्रूर बना सकता है कि वह एक नवविवाहिता की जान तक जोखिम में डाल दे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!