Breaking News

रामलीला के मंचन से पूर्व बैंड बाजों और काली अखाड़े के साथ गणेश शोभायात्रा निकाली

Spread the love

सहसवान: रामलीला के मंचन से पूर्व बैंड बाजों और काली अखाड़े के साथ गणेश शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान गणेश की आरती उतारी।
मुख्य अतिथि मुकेश बाबू गुप्ता, रामलीला कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और रामलीला मैदान से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा नयागंज, नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार चौराहा, पठान टोला, तहसील गेट, बिसौली बस स्टैंड होती हुई वापस रामलीला मैदान में पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे धार्मिक धुनें बिखेरता बैंड, उसके पीछे करतब दिखाते काली अखाड़े के कलाकार और सबसे पीछे बग्घी पर आसीन भगवान गणेश मौजूद थे। शोभायात्रा में पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष संतोष गांधी, आदर्श सक्सेना, अवढ़र शर्मा, बंटी, मनीष माहेश्वरी, नितिन माहेश्वरी, सौरभ सक्सेना आदि का विशेष सहयोग रहा।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!