Breaking News

बहुजन समाज पार्टी जनपद बदायूं की जिला स्तरीय बैठक राजमहल गार्डन, बदायूं में संपन्न हुई।

Spread the love

आज बहुजन समाज पार्टी जनपद बदायूं की जिला स्तरीय बैठक राजमहल गार्डन, बदायूं में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट आर.पी. त्यागी, जिलाध्यक्ष ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय बाबू मुनकद अली जी (पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव, बहुजन समाज पार्टी) तथा गिरीश चन्द्र जाटव जी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में रणवीर कश्यप, राजेश सागर, राजवीर सिंह गौतम एवं पंकज कुरिल शामिल रहे। बैठक का संचालन माननीय जयपाल सिंह जी, मण्डल प्रभारी (बरेली मण्डल) ने किया।

बैठक में बरेली मण्डल के प्रमुख पदाधिकारी एवं बदायूं जिले के समस्त विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री आशीष पटेल उर्फ बंगाली बाबू (पूर्व प्रधान, भगवतीपुर) ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी क्रम में श्री सतीश शाक्य (ग्राम गोरैला, दातागंज) ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 9 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल महारैली को सफल बनाने हेतु बदायूं जिले से 200 से अधिक बसों एवं लगभग 15,000 कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त अनेक कार्यकर्ता निजी वाहनों एवं रेलमार्ग से भी शामिल होंगे।

बैठक में लगभग 50 जिला पंचायत सदस्य कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं संभावित जिला पंचायत प्रत्याशियों ने भी भाग लिया।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में – **डॉ. क्रांति कुमार, देवकीनंदन शाक्य, के.के. उपाध्याय, डॉ. आमिर खान, डॉ. इश्तियाक, हाजी डिम्पल, जमशेद अली, रूपेश गौतम, धीरज कुमार सागर, सत्यवीर सिंह शाक्य (जिला पंचायत सदस्य), शमशाद अली, राज्यपाल कश्यप, राजपाल सिंह, निवेश, मनोज कश्यप, अतुल कश्यप, संजय सागर, चंद्रकेश (बी.बी.एफ.), बामसेफ के सभी कार्यकर्ता, आलमगीर एवं बालक राम लोदी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन गौवंश की मौत, पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार अज्ञात …

error: Content is protected !!