Breaking News

शहीद प्रदीप यादव की स्मृति में युवाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Spread the love

शहीद प्रदीप यादव की स्मृति में युवाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
आसफपुर ( बदायूं ) – विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के अल्लहपुर , नहडोली चौराहे पर युवाओं द्वारा एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 3200 मीटर , 1600 मीटर , 800 मीटर व 400 मीटर लंबी दौड़ का मानक रखा गया
इस दौड़ प्रतियोगिता में बदायूं सहित अंतर्जनपदीय रामपुर के युवाओं ने भी प्रतिभाग लिया ।
इस प्रतियोगिता में 3200 मीटर की दौड़ में आसफपुर निवासी कमल ने प्रथम स्थान , सिचौली निवासी अवनेश द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान पर डांडा निवासी लोकेश रहे ।
1600 मीटर की दौड़ में शाहबाद निवासी युवा अतुल ने प्रथम स्थान , चंदौसी निवासी रोहितास ने द्वितीय स्थान व आसफपुर निवासी सत्यवीर ने तृतीय स्थान हासिल किया ।
800 मीटर की दौड़ में हेमंत हैकर ने प्रथम स्थान , अर्जुन लोधी ने द्वितीय स्थान व बरेली निवासी तृतीय स्थान पर रहे ।
400 मीटर की दौड़ में हेमंत हैकर ने प्रथम स्थान , बरेली निवासी टीटू ने द्वितीय स्थान व सचिन कुमार तीसरे पायदान पर रहे ।
इस दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पवन यादव ने फीता काटकर किया ।
इस कार्यक्रम का आयोजन विजेंद्र यादव ( ग्राम प्रधान ) , गजराज सिंह यादव , महेश पाल सिंह यादव , पंचायत सहायक अरविंद यादव , महाराज सिंह , अशोक यादव , विश्वनाथ प्रताप सिंह , गोविंद यादव , दीवान सिंह , समित यादव , सुभाष यादव , सतेंद्र यादव , सोमवीर यादव , संतोष यादव आदि ने किया
इस दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम में विजेता व उपविजेताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पुरुस्कार वितरण करने की घोषणा विकास खंड आसफपुर क्षेत्र गांव सुरेनी निवासी विकास यादव ने की ।
यह दौड़ प्रतियोगिता का भव्य कार्यक्रम शहीद प्रदीप यादव की स्मृति में आयोजित किया गया ।
आसफपुर से प्रेस रिपोर्टर दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डाइट ऑडिटोरियम में भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, 2027 में फिर सरकार बनाने का आह्वान

Spread the loveis बदायूं। स्थानीय डाइट ऑडिटोरियम में बदायूं विधानसभा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन …

error: Content is protected !!