Breaking News

शाहजहाँपुर में 10वां आयुर्वेद दिवस भव्य रूप से संपन्न

Spread the love

संवाददाता.. काजल मिश्रा
शाहजहाँपुर में 10वां आयुर्वेद दिवस भव्य रूप से संपन्न

शाहजहाँपुर – भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, शाहजहाँपुर में मंगलवार को 10वां आयुर्वेद दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार (आईएएस) रहीं, जबकि कार्यक्रम के नोडल अधिकारी क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी थे।

आयुर्वेद दिवस की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की वंदना, दीप प्रज्वलन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने योग नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयुष विभाग के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों ने अपने विचार साझा करते हुए आयुर्वेद की वैज्ञानिकता और आधुनिक जीवनशैली पर उसके सकारात्मक प्रभावों को रेखांकित किया। संतपाल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की टीम ने लघु नाट्य प्रस्तुति देकर लोगों को आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान लगे आयुष चिकित्सा शिविर में 543 लोगों ने लाभ उठाया। मरीजों को रोगानुसार निःशुल्क औषधियाँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही हर्बल पौधों, योग, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से संबंधित जानकारी वाले हैंडबिल वितरित किए गए।

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सुबह एक जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें आयुष विभाग के समस्त स्टाफ ने भाग लेकर लोगों को आयुर्वेद एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने ‘नमामि गंगे अभियान’ के अंतर्गत ‘स्वच्छोत्सव 2025’ के तहत सभी को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।

पूरे कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविरल आनंद सिंह, इमरान अली, योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता सहित कई आयुष अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …