आदर्श रामलीला कार्यक्रम से पहले नगर में झांकी निकाली गई
आसफपुर ( बदायूं ) हाल ही में रामनवमी दशहरा से पहले स्थानीय कस्बा में संगीत प्रेमियों ने राम लक्ष्मण , भरत व परशुराम की झांकी निकाली गई ।
हम आपको बता दें कि स्थानीय प्राचीन आदर्श रामलीला कार्यक्रम गत वर्ष की भांति जल्द ही शुरू होने वाला है जिसके चलते गांव के युवा कलाकारों द्वारा भव्य झांकी का आयोजन किया ।
यह झांकी स्थानीय रामलीला मैदान से शुरू होकर गांव के मुख्य रास्तों से होकर समूचे नगर में निकाली गई ।
इस अवसर पर धर्मेंद्र दीक्षित , पवन मिश्रा , साहू मिश्रा , राजेश कुमार ,अनूप पाराशरी , दीक्षित , धीरेश कुमार शर्मा , राज कुमार फूल माली , अनमोल शर्मा , ठाकुर प्रसाद , पशुपति मिश्रा , हर्षित मिश्रा , राकेश कुमार दीक्षित , अश्वनी कुमार शर्मा , रजनीश मिश्रा सहित समस्त ग्रामवासियों ने इस धार्मिक आयोजन में सहयोग किया ।
Budaun Amarprabhat