बिसौली। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एफ.एल.एन. एवं एन.सी.ई.आर.टी. पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ बैच के समापन अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने शिक्षकों से संवाद करते हुए प्रशिक्षण में सीखी गई विधाओं को अपने विद्यालय में लागू करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक बनाया गया। वही प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों ने अपने विद्यालय में किया जा रहे कार्यों और अनुभव को साझा किया। शिक्षामित्र संघ के मंत्री अवनीत सक्सेना ने प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए विद्यालयों में लागू करने के लिए आह्वान किया। शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। ए.आर.पी. रानी, मचिन मिश्रा, सौरभ पाठक, मंजीत सिंह तथा संदर्भदाता साहू सावेंद्र ने कक्षा तीन की अंग्रेजी भाषा की पाठ्य पुस्तक संतूर से परिचय कराते हुए भारतीय ज्ञान और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण दल की ओर से बी.आर.सी. के कर्मचारियों हेमेंद्र गौतम, तरंग सक्सेना, राजेश शाक्य, बबलू, संजय, विजय, जयवीर,भगवान सिंह, शैलेन्द्र, मोहित को सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय, ब्लाक मंत्री अनुज कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat