Breaking News

मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत गुलड़िया निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कार्यालय के बाहर विषाख्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किये जाने पर अभियोग पंजीकृत

Spread the love

*थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत गुलड़िया निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कार्यालय के बाहर विषाख्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किये जाने पर अभियोग पंजीकृत किये जाने के संबंध में ।*

आज थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0 10 गुलड़िया निवासी एक व्यक्ति अर्पित उर्फ भोला पुत्र बाबू सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय,बदायूँ के सामने विषाख्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया जिसकों तत्काल उपचार हेतु पुलिस द्वारा मेडिकल कॉलेज बदायूँ में भर्ती कराया गया जहाँ उसके उचित उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया । जिसकी स्थिति सामान्य है । दिनाँक 19.08.2025 को वादी श्री रामभरोसे लाल पुत्र डोरी लाल निवासी गुलड़िया मूसाझाग द्वारा थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 184/25 धारा 115(2)/333/351(2)/352 बीएनएस बनाम अर्पित उपरोक्त पंजीकृत कराया गया था तथा अर्पित की माँ के द्वारा भी विपक्षी गण रामभरोसे लाल उपरोक्त के विरुद्ध थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 185/25 धारा 191(2)/190/115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । इसी बात की रंजिश मानते हुए आज पुनः वादी श्री राम भरोसेलाल व अर्पित उपरोक्त के परिवारजन के मध्य विवाद हुआ था । अर्पित उर्फ भोला उपरोक्त द्वारा पूर्व मे भी आत्महत्या करने का प्रयास किया जा चुका है तथा इसके विरुद्ध पूर्व में भी 04 अभियोग पंजीकृत है । आज अर्पित उपरोक्त द्वारा विषाख्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन्स पर मु0अ0सं0 462/25 धारा 226/351(2) बीएनएस बनाम अर्पित पंजीकृत किया गया है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!