Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की सी.के. नायडू अण्डर 19 मण्डलीय प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट टीम का चयन किया

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की सी.के. नायडू अण्डर 19 मण्डलीय प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट टीम का चयन किया गया। चयन ट्रायल का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य दयासिंधु शांखधार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय के व्यायाम प्रवक्ता सुधाकर शर्मा के अनुसार करीब 5 घंटे तक चले ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। प्रधानाचार्य ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर व्यायाम प्रवक्ता दयाराम, विभोर शर्मा, देवेन्द्र, पूर्णानन्द शर्मा, रामाधार शर्मा, हरदीप सिंह, राकेश कुमार शर्मा, प्रकाशवीर, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला …

error: Content is protected !!