Breaking News

पंचायत सहायकों को मील का पत्थर साबित होगा

Spread the love

पंचायत सहायकों को मील का पत्थर साबित होगा यह प्रशिक्षण – राजेश सक्सेना जनपद बदायूं में पंचायत सहायकों / डाटा एंट्री ऑपरेटर कम अकाउंट का विभागीय चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ईश वंदना से राज्य प्रशिक्षक अशोक सिह तोमर द्वारा शुरू कराया गया । इस बैच में विकास खण्ड बिसौली एवं आ सफपुर के पंचायत सहायक प्रतिभाग कर रहे हैं । राज्य प्रशिक्षक अशोक तोमर जी ने सतत विकास लक्ष्य ,पंचायत विकास सूचकांक, सी आर एस , सी एस सी आदि पर विस्तृत चर्चा की । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने ग्राम पंचायत की समितियां , केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त, मातृभूमि योजना, पंचायत पुरस्कार, परिवार कल्याण कोष आदि विषयों पर जानकारी दी । मास्टर ट्रेनर सलमान जमीर ने ओ डी एफ 2 एल एस जी डी की 9 थींमों पर जानकारी दी । मास्टर ट्रेनर उर्मिला राठौर ने ग्राम सभा , ग्राम पंचायत, कोरम, बैठक, आदि पर विस्तार पूर्वक बताया । यह कार्यक्रम दातागंज रोड स्थित पटेल गार्डन बदायूं में आयोजित किया जा रहा है । यह प्रशिक्षण पंचायत सहायकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा । कार्यक्रम में विशेष सहयोग लव कुमार , विशाल चौहान, कुश पाठक, पंकज सिंह आदि का रहा ।विशेष सहयोग रूपेंद्र पटेल जी का रहा । इस मौके पर गौरव कुमार , अनुपम यादव , ओमपाल , रजनी, हरिओम बाबू ,ललित कुमार, खुशबू , तबस्सुम , संगीता , प्रीति, आरती, रचना , कनक वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …