कवि सम्मेलन के साथ वृक्षारोपण अभियान का हुआ समापन
बिल्सी बिसौली रोड स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में समिति के पर्यावरण संरक्षण अभियान के पूरे 111 दिन के बाद समापन पर उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सेवा समिति के बैनर तले कवि सम्मेलन एवं पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन रहे कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रवजलित कर व माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प समर्पित कर किया गया। समिति संस्थापक प्रशान्त जैन ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 21 से अधिक युवाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इसके बाद काव्य पाठ प्रारंभ हुआ जिसमें 07 कवियों में कवि विष्णु असावा,कवि ओजस्वी जोहरी ,कवि देव ठाकुर,कवि अचिन मासूम ,कवि अमित वर्मा अम्बर ने हिस्सा लिया ।
कवि विष्णु असावा ने सुनाया कि
है बेटियोँ से रोशनी सारे जहान में
देवी सी पूजी जाती हैं भारत महान में
कवि नरेंद्र गरल ने सुनाया कि
नदी उमड़ी हुई है गाँव वालों
बचाना है तो अपना घर बचा लो।
कवि ओजस्वी जोहरी ने सुनाया कि
ज़मी भी है हमारी ही गगन भी तो हमारा है
फ़िज़ा है महकती सी ही वतन भी तो हमारा है
कवि देव ठाकुर ने सुनाया कि
अच्छा घर सुन्दर वर देखा माँ ने,
क्षण में कर दिया उनके हवाले,
जिंदगी भर का ये है बंधन,
कहके समझाते हैं घरवाले,
कवि अमनदीप उपाध्याय ने सुनाया कि
“…ये ख़लिश, ये तड़प, ये अकेलापन हमेशा मेरी कहानी
का हिस्सा रहेगा,
लिखूँ आशआर चाहें हजारों दर बदर हमेशा अधूरा मेरा
किस्सा रहेगा..!!! ”
कवि आदित्य तिवारी ‘राम’ ने सुनाया कि
किरदार ए जिंदगी एक लकड़ी का टुकड़ा है
खुद को जलाकर रोशन जमाना करता हूँ
गम ए बरसात भिगा देती है अरमान
आखिर में जलकर राख सा बचता हूँ
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोताओं ने तालियां बजाई व जमकर आनंद की अनुभूति की इस मौके पर ट्री मैन प्रशान्त जैन ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि समिति वर्ष2016 से अनवरत वृक्षारोपण का कार्य करती आ रही है जिसमें प्रत्येक वर्ष 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसके सापेक्ष आज इस वर्ष का लक्ष्य पूरा होने के वाद अभियान का समापन किया गया है अब समिति अगले वर्ष पौधारोपण का कार्य पुनः प्राम्भ करेगी व अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक पेडो के संरक्षण पर जोर दिया जाएगा व वन माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का काम जारी रहेगा
इस मौके के समिति के जिलाध्यक्ष डॉ श्री कृष्ण गुप्ता,विष्णु असावा,डॉ नीरज अग्निहोत्री, सौरभ वर्मा,रमेश बाबू शर्मा,देवेश ठाकुर,वंश गिरी,अनुज वार्ष्णेय, केशव वार्ष्णेय,साजन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।।
Budaun Amarprabhat