Breaking News

सदर विधायक ने किया किसान मेले एवं वृहद कृषक गोष्ठी का उद्घाटन

Spread the love

सदर विधायक ने किया किसान मेले एवं वृहद कृषक गोष्ठी का उद्घाटन
गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों की खेती करें किसान
: सदर विधायक
बदायूँ : 26 सितम्बर। सहकारी गन्ना विकास समिति बदायूँ के प्रांगण में समिति स्तरीय सर्वे सट्टा मेले एवं वृहद कृषक गोष्ठी का उदघाटन सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने कृषकों से गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों की खेती करने एवं मेले में अपनी सभी समस्याओं के निराकरण कराने की सलाह दी। मेले में विभिन्न स्टॉल लगाए गए। इफ्को संस्था द्वारा कीटनाशक रसायन एवं सूक्ष्म तत्व छिड़काव के लिए ड्रोन का भी प्रदर्शन किया गया।
जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने गन्ना कृषकों के समक्ष विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की एवं सर्वे सट्टा मेले में सभी कृषकों से अपनी समस्याओं के निराकरण की अपील की। मेले में गन्ना समिति बदायूँ द्वारा स्टाल भी लगवाये गये जिसमें विभिन्न कीटनाशक, बायोफर्टिलाईजर, सिंगल बड से नर्सरी तैयार करने का मॉडल प्रस्तुत किया गया।
समिति सभापति वेद प्रकाश राठौर द्वारा समिति की भविष्य की योजनाओं जैसे खाद गोदाम का निर्माण, त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान आदि विषय पर अपने विचार रखे गये। मेले मे शेखूपुर चीनी मिल समिति के उपाध्यक्ष सोवरन लाल द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान चीनी मिल सत्र प्रारम्भ होने से पहले कराने की अपील की गई।
इस अवसर पर डा0 प्रदीप कुमार वर्मा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, राजीव कुमार सिंह सचिव गन्ना समिति बदायूँ व समस्त राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक एवं सम्बन्धित चीनी मिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!