Breaking News

रामलीला ग्राउंड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Spread the love

*जिलाधिकारी बदायूँ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा आगामी त्यौहार दुर्गापूजा एवं दशहरा तथा रामबारात के दृष्टिगत गांधी ग्राउंड तथा उझानी में रामलीला ग्राउंड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*।

आज आगामी त्यौहार दुर्गापूजा एवं दशहरा तथा रामबारात के दृष्टिगत जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी,नगर मजिस्ट्रेट सुरेशपाल एवं एसडीएम सदर श्री मोहित कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन्स व कोतवाली मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गांधी ग्राउंड में रामबारात को लेकर निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं रामबारात/शोभायात्रा में लगाये गये पुलिस बल को रामबरात शोभायात्रा सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । इसके उपरान्त जिलाधिकारी बदायूँ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत आगामी दशहरा पर्व के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस बल को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान रामलीला मंचन कमेटी के आयोजक से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए गए ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …