Breaking News

राजकीय महाविद्यालय,बदायूँ कॉलेज के छात्राओं के साथ शहर में रैली निकालकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों/साइबर अपराध के बारे में जागरुक किया

Spread the love

*प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली द्वारा #MissionShakti5 मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय,बदायूँ कॉलेज के छात्राओं के साथ शहर में रैली निकालकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों/साइबर अपराध के बारे में जागरुक किया गया।*

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनाँक 27.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली द्वारा राजकीय महाविद्यालय,बदायूँ कॉलेज के छात्राओं के साथ शहर में रैली निकालकर मिशन शक्ति पांचवा चरण अभियान के उद्देश्यों के संबंध में विभिन्न हेल्पलाइन नं0/साइबर अपराध के बारे में जागरुक किया गया । इस दौरान आमजन को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया । इसके साथ ही विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य,उद्देश्य,उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु दिनांक 22.09.2025 से 21.10.2025 तक की अवधि में विशेष अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-05 को नियमित सुचारू रूप से चलाया जायेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला दिवस पर 24 महिलाओं-बालिकाओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बदायूं के तत्वावधान …

error: Content is protected !!