Breaking News

स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा – राजीव कुमार गुप्ता

Spread the love

स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 126वें एपिसोड को जनपद बदायूं में दो हजार से अधिक बूथों पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सुना।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना और कहा पीएम मोदी ने लोगों से इस त्योहारी सीज़न में स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, हमें आत्मनिर्भर बनना है और उसका रास्ता स्वदेशी से ही आगे बढ़ता है। गांधी जयंती से पहले उन्होंने खादी उत्पादों को खरीदने और उनका उपयोग करने का आग्रह किया, जो स्वदेशी का एक प्रमुख प्रतीक है।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने बदायूं नगर के बूथ संख्या 159 पर मन की बात कार्यक्रम को पार्टी पदाधिकारी के साथ सुना।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर पालिका प्रांगण दातागंज में मन की बात कार्यक्रम को स्थानीयजनों के साथ सुना।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने गांव बरामालदेव में मन की बात कार्यक्रम को सुना।

अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव ने दहगवां में मन की बात कार्यक्रम को सुना।

पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने सिविल लाइंस स्थित आवास पर मन की बात कार्यक्रम को परिवारजनों के साथ सुना।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …