Breaking News

बिल्सी रामलीला में हुआ ताड़का वध का मंचन

Spread the love

बिल्सी रामलीला में हुआ ताड़का वध का मंचन

बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह में रामलीला मैदान पर गौशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में शुक्रवार की रात वृंदावन से आए कलाकारों ने ताड़का वध की लीला का मंचन बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। बताते है कि ताड़का, राजा सुकेतु की पुत्री थी। अगस्त्य ऋषि के श्राप के कारण वह राक्षसी बन गई थी। वह अपने पुत्रों के साथ ऋषियों के यज्ञ में अक्सर बाधा डालकर भंग कर देती थी। मनुष्यों पर अत्याचार करती थी। जिसके कारण ऋषि-मुनि काफी दुखी हो गए। जिसके बाद गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम को ताड़का के बारे में बताया जिस पर श्रीराम ने ताड़का का अपने धनुष से वध कर दिया। मंचन के दौरान मेला कमेटी के प्रबंधक विनोद पालीवाल, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह गूर्जर, अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता, मंत्री जितेंद्र कुमार, आदित्य माहेश्वरी, अजय प्रताप सिंह, हरिओम राठौर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …