Breaking News

28 सितम्बर 2025 को सम्पन्न जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Spread the love

28 सितम्बर 2025 को सम्पन्न जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

दिनांक 28 सितम्बर 2025 को मोहल्ला नेकपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क, बदायूँ में बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री आर.पी. त्यागी, जिलाध्यक्ष ने की।

बैठक के मुख्य अतिथि माननीय श्री रणवीर सिंह कश्यप, मण्डल प्रभारी बरेली तथा विशिष्ट अतिथि श्री राजवीर सिंह गौतम, मण्डल प्रभारी बरेली एवं श्री राजेश सागर, मण्डल प्रभारी बरेली उपस्थित रहे। बैठक का संचालन श्री जयपाल सिंह, मण्डल प्रभारी बरेली ने किया।

बैठक में आगामी 9 अक्तूबर 2025 को लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित होने वाले प्रान्तीय स्तर के विशाल श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने बताया कि इस अवसर पर 20 से 25 लाख कार्यकर्ता एवं समर्थक मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस श्रद्धासुमन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश होंगी। कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे से प्रारम्भ होगा, तत्पश्चात बहन जी जनसभा को संबोधित करेंगी।

बैठक में बताया गया कि जनपद बदायूँ में रैली की तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही हैं। अब तक 100 से अधिक बसें बुक हो चुकी हैं और आने वाले सप्ताह में और अधिक बसें बुक की जाएंगी। कार्यकर्ता निजी वाहनों एवं रेलगाड़ियों के माध्यम से भारी संख्या में लखनऊ पहुँचेंगे। यह श्रद्धासुमन कार्यक्रम 2027 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प का प्रतीक होगा और मान्यवर कांशीराम साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बैठक में प्रत्येक विधानसभा से प्रमुख पदाधिकारी, बीएसपी, बामसेफ, बीबीएफ एवं भाईचारा कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता –
श्री हेमंत कुमार गौतम, डॉ. क्रांति कुमार, देवकीनन्दन शाक्य, जमशेद अली, अशोक कुमार, इन्द्रपाल सिंह, अभिषेक कुमार, सुरेन्द्र सागर, चमनपाल गौतम, रूपेश गौतम, नेत्रपाल सिंह धनगर, अनोखेलाल, धीरज सागर, डॉ. गूच्चन, इरफान, डॉ. लेखराज, गुरदयाल भारती, अरविन्द प्रधान, रक्षपाल, निमेश, नरेन्द्र शाक्य आदि।

बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और लखनऊ में विशाल श्रद्धांजलि सभा में पहुँचने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!