Breaking News

महिला सशक्तिकरण के तहत तहसील बिसौली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

Spread the love

बिसौली। महिला सशक्तिकरण के तहत तहसील बिसौली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। जिसका उपजिलाधिकारी राशि कृष्णा ने उद्घाटन किया। यह पहल शासन के नारी मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई है। इसका उद्देश्य तहसील क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और त्वरित न्याय दिलाना है, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़ें। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि हेल्प डेस्क पर महिला अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त की गई है। यहां महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1076, 102 की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। श्री शुक्ला ने बताया कि 8 महिलाओं के पट्टे किए गए तथा 30 महिलाओं की विरासत एवं कई महिलाओं के समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को कंप्यूटर पर दर्ज कर उनका डेटा सुरक्षित रखा जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!