Breaking News

सरदार भगत सिंह की मनाई गई 118वीं जयंती

Spread the love

*सरदार भगत सिंह की मनाई गई 118वीं जयंती*

बिसौली- आज रविवार को नई तहसील कालोनी में पण्डित बृहमेंद्र शास्त्री जी के आवास पर सर्व समाज जागरूकता अभियान(भारत) व प्रबुद्व मंच द्वारा संयुक्त रूप से शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन के संघर्ष और क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला और शहीद भगत सिंह के संघर्ष को याद किया।
इस अवसर पर सर्वसमाज जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित माधव मिश्रा ने शहीद भगत सिंह के देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों को अपने जीवन में उतारने और उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने शहीद भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कहीं।
इस अवसर पर अतिराज सिंह यादव,पण्डित हरस्वरूप शर्मा जी,पण्डित सुरेश चन्द शर्मा गुरु जी,राजकिशोर शुक्ला,शिवशंकर पाठक एडवोकेट, अमित शर्मा दयाल बन्धु सेवा केंद्र बिसौली, महेंद्र पाल गुप्ता,अवनीश शर्मा,ओमेंद्र यादव,वृषकेत शर्मा,नैतिक शर्मा,प्रवीण शर्मा “जानी”आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पण्डित वृहमेंद्र शास्त्री ने की संचालन राजकुमार शर्मा ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!