Breaking News

दशहरा पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट नामित

Spread the love

दशहरा पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट नामित
बदायूँ : 29 सितम्बर। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 02 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा) का त्योहार मनाया जायेगा तथा गाँधी ग्राउण्ड पर रावण दहन का आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त वर्तमान में दुर्गा पूजा का पर्व भी मनाया जा रहा है। इन दोनों ही पर्व हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण पर्व होने के कारण विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राओं, रामलीलाओं तथा रावण दहन का आयोजन होता है। इन आयोजनों पर बड़ी संख्या में व्यक्ति भाग लेते हैं और आयोजन स्थलों व मार्गों पर काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है।
उन्होंने बताया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु जनपद के समस्त थानों व कोतवाली क्षेत्र के लिए 21 मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 09 अधिकारियों को आरक्षित मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सभी नामित मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र की कानून व शांति व्यवस्था के लिए उत्तरदायी हांगे।उन्होंने निर्देशित किया है कि परंपरागत तरीके से विजय दशमी(दशहरा) पर्व मनाया जाए और कोई भी नई परम्परा न पड़ने दी जाए। उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!