Breaking News

जनपद बदायूँ में ANM कार्यकत्रियों के 12 दिवसीय प्रारम्भिक प्रशिक्षण का प्रथम बैच का समापन हुआ,

Spread the love

जनपद बदायूँ में ANM कार्यकत्रियों के 12 दिवसीय प्रारम्भिक प्रशिक्षण का प्रथम बैच का समापन हुआ, प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार के तकनिकी सत्रों एवं प्रैक्टिस सत्रों के बारे में प्रशिक्षिको के माध्यम से बताया गया उपरोक्त प्रशिक्षण में 34 ANM कार्यकत्रियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया था, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण के माध्यम से ANM कार्यकत्रियों के कौशल में वृद्दि होगी जिससे वह अपने कार्यक्षेत्र/जनसमुदाय में और बेहतर तरीके से कार्य कर पाएंगी और समुदाय स्तर पर लक्षित समूहो को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी व लाभ प्राप्त हो पायेगा साथ ही भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित अभियान “नारी सशक्त परिवार अभियान” व “मिशन शक्ति चरण-05” अभियान को गति मिलेगी, तत्पश्चात सभी ANM कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये गये, प्रमाण पत्र वितरण के दौरान श्री कमलेश कुमार शर्मा, डी0पी0एम0, श्रीमती सुधा सोलंकी, डी0एच0ई0आई0ओ0, श्री जितेन्द्र शर्मा, डी0एम0एच0सी0, श्री अर्पित शुक्ला, डी0एस0सी0एच0, श्रीमती मरियम चरन, नर्सिंग ऑफिसर एवं श्रीमती स्वप्निल वेलिंग्टन, स्टाफ नर्स आदि उपस्थित रहे.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग …

error: Content is protected !!