Breaking News

आसिम उमर बने भाकियू चढूनी के प्रदेश सचिव

Spread the love

आसिम उमर बने भाकियू चढूनी के प्रदेश सचिव

आज मंगलवार को बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने उझानी निवासी आसिम उमर के संगठन के प्रति आस्था व कर्मठता को देखते हुए पदोन्नत करते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह गिल द्वारा राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर की संतुति पर आसिम उमर को ये पद भार सौंपा है।
प्रदेश नियुक्ति की सूचना मिलते ही जनपद भर में भाकियू चढूनी संगठन में खुशी की लहर दौड़ गयी। सुबह से ही नव नियुक्त प्रदेश सचिव को बधाई देने वालों का तातां लगा रहा।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने भाकियू (चढूनी) के पदाधिकारियों के साथ उझानी स्थित ज़िला प्रवक्ता कृष्ण अवतार शाक्य के आवास पर प्रदेश सचिव आसिम उमर का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस खुशी के अवसर पर सभी ने एक दूसरे को मिष्टान खिलाया। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा आसिम उमर के प्रदेश सचिव नियुक्त होने से जनपद में संगठन को मजबूती मिलेगी।
नव नियुक्त प्रदेश आसिम उमर ने कहा जनपद भर में किसानों की जो समस्याएं हैं उनका समाधान कराने के लिए माँगों को उच्च स्तर पर रखा जायेगा।
इस मौके पर भाकियू चढूनी के जिला मीडिया प्रभारी बीयुशू दास, बदायूँ सदर नगर अध्यक्ष शरीफ़ अब्बासी, नूरुद्दीन, ओमप्रकाश शाक्य, महेंद्र पाल,अजय सैनी,आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्ले ग्रुप से कक्षाओं में नामांकन शुरू, आधुनिक सुविधाओं के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Spread the loveफ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में प्रवेश प्रारम्भ बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित …

error: Content is protected !!