Breaking News

गायत्री परिवार के सहयोग से दीपयज्ञ एवं छंद संध्या का आयोजन

Spread the love

बिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर नगर के दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर गायत्री परिवार के सहयोग से दीपयज्ञ एवं छंद संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने सैकड़ों की संख्या में दीप जलाकर दीप यज्ञ किया। इससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। डा. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि भगवान राम का चरित्र प्रत्येक मानव मात्र को प्रेरणा देता है। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब के अध्यक्षा डॉ. सुविधा माहेश्वरी, सचिव भारती अग्रवाल, ममता, मोनिका, रितु, नीरू, अनुपम, मधु, अंशु, संगीता, दिव्या, अर्चना, संयोगिता, कृष्णा, नमिता आदि क्लब की सदस्या मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!