Breaking News

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार द्वारा मिशन शक्ति दीदी अभियान 5.0 तहत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बिसौली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार द्वारा मिशन शक्ति दीदी अभियान 5.0 तहत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बिसौली पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में चलाया गया। जहां चौपालें लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने इस पहल को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, पेंशन घोटाले और स्मार्ट एडिटिंग वीडियो कॉल से होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय भी बताएं। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान नियमित रूप से नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में जारी रहेगा। इस दौरान उप निरीक्षक पूजा तोमर, महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी आदि उपस्थित रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!