Breaking News

जनपद बदायूं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई

Spread the love

आज दिनाँक 2 अक्टूबर 2025 को प्राथमिक विद्यालय नगरिया हरदास विकास क्षेत्र म्याऊँ, जनपद बदायूं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई सर्वप्रथम बच्चों के द्वारा गांव में प्रभात फेरी निकाली गई उसके बाद तिरंगा झंडा फहराया गया|
सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री राम प्रकाश जीने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की SMC अध्यक्ष श्री छत्रपाल जी ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम प्रकाश जी ने की कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्याम निवास के द्वारा किया गया |
शिक्षक श्याम निवास के द्वारा बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र और और उनके महान कार्यों के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया |
बच्चों ने गीत कहानी कविता चुटकुला सुनाएं, देश भक्ति गीतों पर समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए गए, मिष्ठान किया गया अन्त में में इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री दीपक पाल नें कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर श्री रविंद्र सिंह पंचायत कर्मचारी ,श्री मुकेश बाबू श्री उमेश चंद्र, श्रीमती शांति देवी रसोईया , शिवदेवी, आदि अभिभावक उपस्थित रहे |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …