Breaking News

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सदस्यों ने किया गुरुकुल में फल वितरण एवं दोनों विभूतियों को पुष्प अर्पित कर किया

Spread the love

बदायूं 2 अक्टूवर 2025। बदायूं क्लब, बदायूं के तत्वावधान में आज जिला प्रशासन के निर्धारित जनपदीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत बदायूं क्लब सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सदस्यों ने किया गुरुकुल में फल वितरण एवं दोनों विभूतियों को पुष्प अर्पित कर किया गया याद, इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी पदाधिकारियों द्वारा गुरुकुल जाकर वहां अध्ययनरत छात्रों को फल आदि वितरित किये। इस अवसर पर बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि दो महान विभतियों को आज जन्म है जिन्होंने सदैवसेवा भाव का मार्ग चुना एवं दिखाया अतः आज के दिन रक्त दान करना एक महान कार्य है। क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. एस. के. गुप्ता ने दोनों विभूतियों के सम्बन्ध में प्रसंगों द्वारा विचार व्यक्त किये। बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि क्लब पूर्व की भांति भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यो
के आयोजनों के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर,सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना, जनसंपर्क सचिव मनीष सिंहल, राजीव नारायण रायजादा, सदस्य नरेश चन्द्र शंखधार उपस्थित रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …