Breaking News

जरसैनी में बंद मकान में लगी आग, सारा सामान जला

Spread the love

जरसैनी में बंद मकान में लगी आग, सारा सामान जला

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव जरसैनी में बृहस्पतिवार की शाम एक बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते भी आग लग गई। देखते ही देखते मकान में लपटे उठने लगी। जिन्हें देखकर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। जब तक आग पर लोग काबू पाते तब तक घर में रखा सारा सामान आग में जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रोशन नाथ अपनी पत्नी दुलारो देवी और नाती अनुज के साथ 29 सितंबर को घर में ताला लगाकर अपनी बहन के घर सोरों (कासगंज) गए थे। बंद मकान में बृहस्पतिवार की शाम अचानक से आग लग गई। कुछ देर बाद मकान से आग की तेज लपटे उठने लगी जैसे ही जानकारी गांव के लोगों को लगी तो सभी लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। साथ ही इसकी जानकारी मकान स्वामी रोशन नाथ को दी। ग्रामीणों का कहना है मकान में रथा फ्रिज, चारपाई, अनाज, इत्यादि समेत घरेलू सभी सामान जलकर राख हो गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!