Breaking News

पौधारोपण अभियान का समापन, सम्मानित हुए पर्यावरण मित्र

Spread the love

पौधारोपण अभियान का समापन, सम्मानित हुए पर्यावरण मित्र

बिल्सी। बिसौली रोड स्थित जैन मंदिर पद्मांचल पर अरिहंत वृक्षारोपण समिति की ओर से चल रहे पौधारोपण अभियान का आज समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे आचार्य संजीव रूप व युवा व्यापारी दीपक माहेश्वरी रहे। शुभारंभ में छायादार व औषधीय पौधे लगाकर किया गया। सीओ संजीव कुमार ने समिति के 151 दिन चले पौधरोपण अभियान में विशेष योगदान देने वाले युवाओं को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर कवि विष्णु असावा, मृगांक जैन टीटू, देव ठाकुर, डॉ नीरज अग्निहोत्री, रमेश चंद्र शर्मा, अनुज वार्ष्णेय, पीयूष वार्ष्णेय ,केशव वार्ष्णेय आदि को सम्मानित किया। इसके बाद समिति के संस्थापक प्रशान्त जैन ने बताया कि उनकी संस्था विगत वर्ष 2016 से पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। जिसके तहत अब तक 55000 पौधों का रोपण जिलेभर में किया है। समय-समय पर पर्यावरण मित्रों को सम्मानित कर लोगों मे पर्यावरण संरक्षण के लिए जागृति करने का काम किया है। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!