बिसौली। परिवहन निगम की बस के ग्यारह सितंबर को हरदोई के नजदीक खाई में पलटने से तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर जगमन निवासी संजीत सागर (24) पुत्र लिखनपाल की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुक्रवार को तहसील सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने मृतक की माता रामरती देवी को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा की योगी सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ ख़डी हैं। इस अवसर पर एसडीएम राशि कृष्णा, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरिजाशंकर यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, वैभव मिश्रा, संदीप चौहान, सुनील सिंह, रितेश सिंह, विजय शर्मा, दिनेश राजपूत आदि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बगरेन मंडल के महामंत्री राजीव चौहान के पिता की मृत्यु पर गाँव पसतौर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।