Breaking News

अखंड प्रचण्ड ज्योति शोभायात्रा में निकली झाकियों ने धूम मचा दी

Spread the love

बिसौली। अखंड प्रचण्ड ज्योति शोभायात्रा में निकली झाकियों ने धूम मचा दी। अलीगढ़ से आई भगवान जगन्नाथ जी की झांकी की सभी ने प्रशंसा की। आधा दर्जन काली अखाडों के करतबों को सभी ने सराहा। नगर के प्राचीन बड़े मंदिर में पूर्व विद्यायक कुशाग्र सागर, कोतवाल हरेंद्र सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, भाजपा नगराध्यक्ष मनोज गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, गणेश गुप्ता आदि ने देवी माँ की आरती कर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। इसके बाद यह शोभायात्रा साहूकारा, चौराहा, मेन मार्केट, सराय और हाइवे पर निकली। अलीगढ़ से आई भगवान जगन्नाथ जी की झाँकी की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इसके साथ ही राम जी का दरबार, पंचमुखी हनुमान जी महाराज की झाँकी सुंदर थीं। नंदी पर सवार भगवान भोलेनाथ और माँ पार्वती के विवाह की झाँकी भी सराहनीय थी। भक्ति मे लीन युवाओं का झूमना और बच्चों का उत्साह देखने लायक था। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि महिलाएँ, बच्चे और भक्तजन घंटों अपने दरबाजे के आगे खड़े होकर शोभायात्रा का इंतजार कर रहे थे। अलीगढ़, कासगंज, उझानी, बिल्सी और नगर के काली के अखाडो के करतब देखकर लोग दांतों तले ऊँगली दबा गए। देर रात तक नगर मे भक्ति की रसधार बहती रही। इस शोभायात्रा मे क्षिति मिश्र, अभय वर्मा, चंद्रपाल गुप्ता, रमेश रस्तोगी, अपूर्व रस्तोगी, अर्जुन रस्तोगी, विभु गर्ग, सौरभ महाजन, नीरज, अनुज शर्मा, अमरदीप गर्ग, संजय रस्तोगी, सचिन, अपूर्व अग्रवाल, रवि रस्तोगी, सोनू, शिवम, राजू, कुलदीप आदि का विशेष योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने बनाई रणनीति, 19 मार्च की सुनवाई पर टिकी निगाहें

Spread the loveसरकार से सुप्रीम कोर्ट में ‘याची लाभ’ का प्रस्ताव रखने की मांग, एससीईआरटी …

error: Content is protected !!