Breaking News

ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी जांच में तालाब में सुरक्षा दीवाल में लगाई जा रही थी पीला ईट

Spread the love

ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी जांच में तालाब में सुरक्षा दीवाल में लगाई जा रही थी पीला ईट खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान को किया नोटिस जारी नोटिस के बाद ग्राम प्रधान सचिव पर होगी कार्रवाई

ब्लाक सलारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत ब्यौर के मजरा सेमरमई ग्राम पंचायत के द्वारा तालाब की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी शुक्रवार को टीम के साथ गांव पहुंच गए और उन्होंने दीवाल में घटिया सामग्री पीला ईट का प्रयोग होते हुए देखा तो ग्राम प्रधान से जानकारी ली तो उन्होंने कहा हां पीला ईट का प्रयोग किया जा रहा है जिस पर पारा गरम हो गया और उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी ने बताया लगातार शिकायतें मिल रही थी कार्यों में गुणवत्ता नहीं पाई गई है ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर दिया गया है जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी इसके बाद खंड विकास अधिकारी टीम के साथ गांव में बनी गौशाला पर पहुंच गए जहां उनके लिए गौवंश स्थल का निरीक्षण करने पर पाया गया कि गौवंश आश्रय स्थल पर लगभग 130 गौवंश संरक्षित है। गौवंश के भरण-पोषण की स्थलीय स्थिति देखने से स्पष्ट परिलक्षित हो रहा था कि ग्राम प्रधान द्वारा संचालक की हैसियत से गौवंश भरण-पोषण में जमकर गोलमाल किया जा रहा है और गौवंश को हरा चारा चोकर न खिलाकर सूखा भूसा खिलाया जा रहा है, जो कि स्पष्ट रूप से शासन की मंशा के विपरीत है। गौवंश आश्रय स्थल के निरीक्षण के समय यह पता चला की गौवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंश को पौष्टिक समुचित आहार न मिलने के कारण वह दुर्बल हो रहे हैं और गौवंश बीमार हो रहे हैं, जिससे ग्राम प्रधान द्वारा गौवंश संरक्षित गौवंश का भरण पोषण मानक अनुरूप नहीं किया जा रहा है इस मौके पर खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार सचिव पवन कुमार सहित ब्लॉक के कर्मचारी मौजूदरहे।
अशवनी पटेल संवाददाता अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!