Breaking News

रामेश्वर दयाल जी को अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन, मिलन केंद्र, मनमंथन मार्ग, श्रीनगर गढ़वाल (उत्तराखंड) द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Spread the love

आवास विकास कॉलोनी, बदायूँ निवासी रामेश्वर दयाल जी को अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन, मिलन केंद्र, मनमंथन मार्ग, श्रीनगर गढ़वाल (उत्तराखंड) द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

रामेश्वर दयाल , जो कि एक अवकाश प्राप्त अध्यापक हैं, जिनका पैतृक निवास ग्राम रोहरी दातागंज बदायूं है , ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा के प्रचार-प्रसार, सामाजिक कार्यों, समाज सेवा और जन-जागरण में लगाया है। उन्होंने विशेष रूप से तहसील दातागंज क्षेत्र में कार्य करते हुए लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया। सन 1990 के आसपास अपनी तीनों बेटियों — श्रीमती कमलेश कुमारी, श्रीमती मिथलेश कुमारी और श्रीमती स्मिता — को उच्च शिक्षा दिलाई, जिससे पूरे क्षेत्र में बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का वातावरण बना।

उन्होंने नब्बे के दशक में ग्राम रोहरी, तहसील दातागंज में शौचालय निर्माण के लिए अभियान चलाया। शिक्षा, स्वास्थय के क्षेत्र समाज के हर वर्ग के समाज को प्रेरित किया. बदायूँ में लड़कों के छात्रावास में अपनी पत्नी स्वर्गीय श्रीमती रामवती देवी की स्मृति में कक्षों का निर्माण कराया जिसमे छात्र अपना अध्यापन कार्य कर रहे है । आज भी वे स्कूलों में सहयोग प्रदान कर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं।

शिक्षा के अभाव के बावजूद उन्होंने क्षेत्र के सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उनके परिवार में बड़ी बेटी श्रीमती कमलेश कुमारी शिक्षिका हैं, बड़ा बेटा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग में प्रोफेसर है, जबकि छोटा बेटा बैंक में प्रबंधक है। और दो बेटीआं उच्च शिक्षा ग्रहण कर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रही है।

श्री रामेश्वर दयाल जी को उनके सामाजिक कार्यों, समाज के प्रति समर्पण, सेवा भाव और 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन, मिलन केंद्र, श्रीनगर गढ़वाल (उत्तराखंड) — जो गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) से संबद्ध और पंजीकृत संस्था है — द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय पर बदायूँ की सभी समाजसेवी संस्थाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है और संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!