Breaking News

महिला सशक्तिकरण विषय पर निबंध एवँ गीत प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ सरला देवी चक्रवर्ती के नेतृत्व एवं निर्देशन में मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर निबंध एवँ गीत प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रोफेसर सरला ने कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा, जीवन कौशल और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, साथ ही, बालिका शिक्षा और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जागरूकता बढ़ाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। मिशन शक्ति का यह चरण महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर शिल्पी शर्मा ने इस विषय पर कविता पाठ किया तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ वंदना शर्मा ने छात्राओं को इस कार्यक्रम की प्रासंगिकता के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शालू गुप्ता द्वारा किया गया इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
प्राचार्या
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!