ममता शाक्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री के द्वारा सम्राट बुद्ध पर्यटन स्थल, मझिया पर बौद्ध भिक्षुओं को किया भोजन दान ,वर्षावास का हुआ समापन।
बदायूं: जनपद बदायूं के मझिया गांव स्थित सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल पर 03 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ने सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल, मझिया पर निवास कर रहे बौद्ध भिक्षुओं को भोजन दान किया गया। बुद्ध पर्यटन स्थल पर निवासित बौद्ध भिक्षुओ तथा जनपद के दूर दराज क्षेत्रों से आये धम्म अनुयायियों ने सर्वप्रथम बुद्ध वंदना की। इसके उपरांत ममता शाक्य ने भोजन दान किया मौके और बौद्ध भिक्षुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया । भोजन दान के उपरांत भगवान गौतम बुद्ध एवं सम्राट अशोक के व्यक्तित्व एवं कृतत्व ,उनके जनकल्याण कारी उपदेशों व विचारों पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में ममता शाक्य ने कहा कि तथागत भगवान गौतम बुद्ध ने दया,मैत्री, करुणा और शान्ति का संदेश विश्व को दिया और समाज को माध्यम मार्ग का अनुसरण करने को कहा। सम्राट अशोक का सर्वलोकहित, परोपकारी तथा प्रजा के कल्याण के लिए किए गए जनकल्याणकारी कार्य अद्वितीय है ,इसलिए सम्राट अशोक देवनांप्रिय की उपाधि से अलंकृत किया गया। विचार गोष्ठी के उपरांत बौद्ध भिक्षुओं द्वारा तीन महीने से चल रहे वर्षावास का समापन किया गया। इस अवसर पर शाक्य,मौर्य,कुशवाहा सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य, हरिओम सैनी, दिनेश मौर्य, नन्दराम, महेंद्र शाक्य,सुरजीत शाक्य,शिवम,गंगा सहाय शाक्य, प्रधान केपी शाक्य,प्रधान भगवान दास ,मुकेश चन्द्र मौर्य रूपेश शाक्य,भूप सिंह राकेश शाक्य,जयवीर शाक्य, राजा राम शाक्य,सत्यपाल शाक्य,तेजेंद्र शाक्य,भगवान दास सागर,हीरालाल बौद्ध, ओमी बाबाजी, मनवीर सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।।
Budaun Amarprabhat