Breaking News

कैकेई के वरदान के बाद राम लक्ष्मण और सीता के गए वन

Spread the love

कैकेई के वरदान के बाद राम लक्ष्मण और सीता के गए वन

बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह में स्थित रामलीला मैदान पर चल रहे रामलीला मंचन के दौरान बृहस्पतिवार की रात राम वनवास लीला का मंचन किया गया। इस मार्मिक दृश्य को देखकर बड़ी संख्या में दर्शक भावुक हो गए। मंचन में दिखाया गया कि अयोध्या के राजा दशरथ भगवान राम के राजतिलक की तैयारी कर रहे थे। तभी दासी मंथरा ने रानी कैकेयी को भड़का दिया, जिसके बाद कैकेयी कोप भवन में चली गईं। राजा दशरथ जब उन्हें मनाने गए, तो कैकेयी ने उनसे दो वरदान मांगे। इनमें भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास शामिल था। राम के वनवास की बात सुनकर राजा दशरथ अचेत होकर गिर पड़े। भगवान राम सहर्ष वनवास जाने को तैयार हो गए। उनके साथ छोटे भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता भी वन को चल दिए। यह हृदय विदारक दृश्य देखकर उपस्थित सभी दर्शकों की आंखें नम हो गईं। वनवास लीला के बाद केवट लीला और निषाद राज मिलन लीला का भी मंचन किया गया। इस मंचन के दौरान प्रबंधक विनोद पालावील, उमेश चंद्र गुप्ता, अजीत सिंह गूर्जर, संजीव वार्ष्णेय, विवेक राठी, आदित्य माहेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, हरिओम राठौर, शेखर सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वनबेहटा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुना

Spread the loveबिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा स्थित शिव मंदिर …

error: Content is protected !!