Breaking News

मृतक मुनेंद्र की पत्नी को विधायक ने सौंपा दो लाख का चेक

Spread the love

मृतक मुनेंद्र की पत्नी को विधायक ने सौंपा दो लाख का चेक

बिल्सी। सिरासौल रोड स्थित मंडी समिति के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने यहां पहुंचकर क्षेत्र के लोगों की जन समस्याओं को सुना। यहां तकरीबन 60 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। विधायक ने संबंधित अधिकारी को मोबाइल पर वार्ता कर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। इसके अलावा दिनांक 21 मई 2025 को भारत मिन्ट एण्ड एलाइट केमिकल फैक्ट्री उझानी में हुए अग्निकांड में मुनेन्द्र पुत्र प्रेमपाल निवासी बिचौला टप्पा जामनी, तहसील बिल्सी की मृत्यु होने के कारण उनकी पत्नी रेखा पत्नी को दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत की गयी उक्त धनराशि चैक विधायक द्वारा भेंट किया गया। साथ ही विधायक ने मृतक की पत्नी को भरोसा दिलाया कि हर संभव उन्हे मदद शासन से दिलाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, एसडीएम प्रेमपाल सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, एसडीओ जेपी सिंह राजपूत, विनोद पालीवाल, संजीव कुमार, आदित्य माहेश्वरी, महेश शर्मा, रुपकिशोर गुप्ता, प्रखर माहेश्वरी, चचंल शाक्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!