Breaking News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक मोहम्मदपुर मई में हुई।

Spread the love

बिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक मोहम्मदपुर मई में हुई। जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र को सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार मिश्रा ने की। संचालन ब्राह्मण महासभा के मंडलीय महामंत्री पंडित नत्थूलाल शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। मेरा सौभाग्य है कि आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए 33 वर्ष तक संघर्ष किया। 2019 में भारत सरकार ने इसे लागू किया। सात जून 2016 में केंद्रीय मंत्री किरण रिजजु एवं अनंत गीते चंदौसी संजीवनी पैलेस में आए जिसमें गरीबों के इलाज के लिए प्रस्ताव दिया। जिसे केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री की बैठक में रखा गया और भारत सरकार ने तब गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना एक लाख से शुरू की। जिसे 2019 में बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया। यह निस्वार्थ सेवाओं का ही परिणाम है। बीस साल पहले टॉफी देकर गुटखा, सिगरेट, शराब छुड़वाने के लिए प्रयास शुरू किया। 2013 में केदारनाथ आपदा पीड़ितों की सेवा की। हमारे सभी धर्म ग्रंथों से यही प्रेरणा मिलती है कि गरीबों, पीड़ितों की सेवा कर अपने को धन्य बनाएं। पूर्व प्रवक्ता पूर्णानंद शर्मा ने कहा कि कवि माधव मिश्र द्वारा समाज के लिए निस्वार्थ किए गए संघर्ष से ही हमारे नई पीढ़ी को आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ मिला कि, हम सब उनके आभारी हैं। संचालक मंडलीय महामंत्री पंडित नत्थूलाल शर्मा ने कहा कि कवि माधव मिश्र अपने आर्थिक संसाधनों से ही गरीबों की सहायता करते हैं यह प्रेरणादाई है कि मेरे विशेष आमंत्रण पर वह आए हैं। जंतर मंतर दिल्ली में 5 जनवरी 2010 को आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए धरना दिया। इस मौके पर रामकुमार मिश्रा, वीरेन्द्र मिश्रा, सतीश चंद्र मिश्रा, प्रेमनिवास मिश्रा, सचिन शर्मा, सौरभ शर्मा, आशा शर्मा, कमला देवी शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!