Breaking News

प्रतियोगिताओं में बच्चे, बड़े, युवा और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Spread the love

बिसौली। श्रीराम कृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चे, बड़े, युवा और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने गणेश पूजन एवं महाराजा अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हुनर दिखाओ प्रतियोगिता में विभिन्न तरह के पकवान हाथ से बनी दस्तकारी के समान हैंडीक्राफ्ट वस्तुएं एवं सीनरी शोपीस रंगोली को उपस्थित जन समुदाय ने हाथ से बनी हुई वस्तुओं को देखा और खुशी जाहिर की। संयोजक गुंजन गोयल निशांत अग्रवाल ने सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सीनियर सिटीजन की प्रस्तुति में सुमन, अंजू, अचल, नीलम, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, शैलेंद्र नाथ अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल ने अपनी प्रस्तुति दी सभी को सम्मानित किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी बास्केट में बाल इकट्ठी करने में बच्चों ने भाग लिया, छोटे-छोटे हाथों से बाल को बास्केट में इकट्ठा किया। रंग भरों प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन जी के स्केच पर रंग भरे गए। चौकी सजाओ में महिलाओं ने बहुत सुंदर चौकी सजाई जिसमें तरह-तरह के समान लगाकर आध्यात्मिक और आकर्षण पैदा किया। पुनीत कुमार सचिव, अमरदीप उप सचिव, पराग अग्रवाल कोषाध्यक्ष, निशांत अग्रवाल, सोहिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नवीन गोयल, शुभम अग्रवाल, अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, साधना अग्रवाल, लता अग्रवाल, राखी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!