Breaking News

भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

Spread the love

बिसौली। शहर के आशीष रॉयल पार्क में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालु “नंद के घर आनंद भया जय कन्हैया लाल की” जयकारों के साथ गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालु झूमने – नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण के वेश में नन्हे बालक के दर्शन के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। बरेली के आशीष रॉयल पार्क में चल रही कथा में कथा वाचक पूज्यनीय गुरु श्री प्रभु जी महाराज ने कहा कि जीवन में जब भी भगवान नाम सुनने का अवसर प्राप्त हो, उससे विमुख नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब तब परमात्मा अवतार धारण करके धरती पर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि द्वापर में जब कंस के अत्याचार बढ़े तो श्री कृष्ण ने अवतार लेकर मुक्ति दिलाई। इस अवसर पर मुख्य यज्ञमान डा. मिथिलेश वैश्य, मनोज चौधरी, शिवानी चौधरी, श्याम सिंह राठौर, पुनीत पाठक, रमेश गंगवार, चौधरी प्रेमवीर सिंह, प्रभु गुरुजी, शिल्पी चौधरी, सीमा गंगवार, लक्ष्मी गंगवार, अतुल मिश्रा अमित अवस्थी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपी: प्रदेश में आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 जून तक चलेगी लू; 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा*

Spread the love*लखनऊ…* *यूपी: प्रदेश में आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 …

error: Content is protected !!