Breaking News

श्री रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई

Spread the love

बिसौली। महाराजा अग्रसेन जयंती नगर की श्री रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही वृद्धजन सम्मान में रवि प्रकाश अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, सुषमा मित्तल, प्रेमलता अग्रवाल एवं मृदुल अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पीलीभीत की नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं महाराजा अग्रसेन जी की आरती के साथ शुभारंभ हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन ने राम, कृष्ण और महात्मा बुद्ध की भांति त्याग, तपस्या, प्रेम और भाईचारे को जीवन में उतारा और समाज को संगठित किया। इस दौरान हरि भगवान अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, आमोद गोयल, राजीव मामिया, संगीता अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल आदि अतिथियों का अंग वस्त्र एवं फूलमालाओं से स्वागत सत्कार किया गया। अंत में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में संयोजक गुंजन गोयल, प्रवीन अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रितिका, नीलम, एग्री मित्तल, निशांत अग्रवाल, सोहेल अग्रवाल, पराग अग्रवाल, आयोग गोयल, युग कृष्ण गर्ग आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!